Lucknow CityNational

हज इंस्पेक्टर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 29 नवंबर को… घर बैठे दे सकेंगे एग्जाम

लॉगिन ID और पासवर्ड परीक्षा से एक दिन पहले SMS और ईमेल से भेज दिए जाएंगे, परीक्षा 150 अंक की होगी, इसमें 50 प्रश्न (बहुविकल्पी) होंगे

लखनऊ, 24 नवंबर 2025:

हज यात्रा 2026 के लिए राज्य हज इंस्पेक्टर (SHI) की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) 29 नवंबर 2025 को होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस संबंध में सर्कुलर-21 जारी कर दिया है।

राज्य हज समिति लखनऊ के सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने सभी जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को एक पत्र भी जारी कर दिया है। इसमे कहा गया है परीक्षा में लॉगिन के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। एग्जाम 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक होगा। परीक्षा मानव-निगरानी ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवार कैमरा युक्त डेस्कटॉप, लैपटॉप या मोबाइल से घर या किसी भी जगह से परीक्षा दे सकते हैं।

मॉक टेस्ट 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। सिस्टम की जरूरतें, निर्देश और परीक्षा का URL- हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee-gov.in पर सर्कुलर-21 में दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

लॉगिन ID और पासवर्ड परीक्षा से एक दिन पहले SMS और ईमेल से भेज दिए जाएंगे। परीक्षा 150 अंक की होगी। इसमें 50 प्रश्न (बहुविकल्पी) होंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध रहेंगे। निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अम्बेडकरनगर में घायलों को बचाने आए लोगों को कार ने रौंदा, जालौन में झपकी बनी जानलेवा, 14 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link