Lucknow City

रेलवे पेंशन के नाम पर चल रही थी घूसखोरी, CBI ने जाल बिछाकर दबोचे दो आरोपी

लखनऊ में रेलवे पेंशन के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने दो अधिकारियों को रंगे हाथ 70 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया, जबकि कुल 3.5 लाख रुपए की मांग की गई थी

लखनऊ, 28 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे पेंशन के नाम पर घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने उत्तर रेलवे मुख्यालय से जुड़े दो अधिकारियों को 70 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि पेंशन जारी करने के लिए कुल 3.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

हजरतगंज स्थित रेलवे मुख्यालय में काम कर रहे असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर अक्षय श्रीवास्तव और अकाउंटेंट आकाश त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह की चाची की पेंशन फाइल आगे बढ़ाने के बदले 3 लाख पचास हजार रुपए की मांग की। शिकायत में यह भी बताया गया कि अफसरों ने जानबूझकर देरी करके परिवार पर मानसिक दबाव डाला।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद CBI ने जाल बिछाया और मंगलवार को शिकायतकर्ता को 70 हजार रुपए के साथ अकाउंटेंट के पास भेजा गया। जैसे ही अकाउंटेंट ने पैसे लिए, CBI टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी अक्षय श्रीवास्तव को भी हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तारी के बाद CBI टीम ने देर रात अयोध्या रोड स्थित दोनों आरोपियों के फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच जारी है और अफसरों से जुड़े पेंशन और अन्य वित्तीय मामलों में भी अनियमितताओं के संकेत मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : डंडइया बाजार से कुर्सी रोड तक जाम रोज करता परेशान... तो ये फ्लाईओवर दिलाएगा राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link