Raebareli City

मां-बेटी की जिंदगी तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी, स्कूल जाते समय ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

रायबरेली जनपद के महाराजगंज क्षेत्र में सुबह हुई दुर्घटना, सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रही थीं मां-बेटी, दूसरी बेटी बाल-बाल बची

विजय पटेल

रायबरेली, 28 जनवरी 2026:

यूपी के रायबरेली जनपद के महाराजगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। थुलवासा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी बाल-बाल बच गई।

मृतकों की पहचान बिटान (35) और उनकी बेटी अनुष्का (15) के रूप में हुई है। दोनों जोड़ा का पुरवा, थुलवासा गांव की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार बिटान बुधवार सुबह अपनी दो बेटियों अनुष्का और आराध्या को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। वे सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रही थीं, तभी महाराजगंज की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और मां-बेटी को रौंदते हुए निकल गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-28 at 1.45.59 PM (1)

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिटान और अनुष्का ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में आराध्या बाल-बाल बच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति रामराज प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक साथ पत्नी और बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

WhatsApp Image 2026-01-28 at 1.45.59 PM

ये भी पढ़ें  कड़ाके की ठंड के बीच बिजली कटौती की मार : शहर के कई इलाकों में आज घंटों ठप रहेगी सप्लाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link