Uttar Pradesh

बनारस में बदलती तस्वीर!… जहां कभी काटे जाते थे बेजुबान, अब होगा स्वस्थ जीवन का मंदिर

अंशुल मौर्य

वाराणसी,20 जून 2025:

वाराणसी के दिल में एक बड़ी और खुश करने वाली शुरुआत हुई है। जिस जगह पहले मवेशियों की कटाई होती थी और लोगों को वहां से गुजरना भी अच्छा नहीं लगता था, अब वहीं एक बढ़िया हेल्थ सेंटर बना है। इसका नाम है ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’। गुरुवार को बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसका उद्घाटन किया। करीब 39 लाख रुपये की लागत से बना ये सेंटर सिर्फ एक साल में तैयार हो गया।

उद्घाटन से पहले 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों और सुंदरकांड के पाठ के साथ पूरे परिसर का शुद्धिकरण किया। सेंटर में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग ओपीडी, दवा वितरण और प्राथमिक इलाज की सुविधा है। जल्दी ही यहां डिलीवरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी। ये सेंटर काशी विश्वनाथ मंदिर से बस 200 मीटर दूर है।

ये भी पढ़ें:

डॉ. तिवारी ने बताया कि पहले यहां अवैध बूचड़खाना था, जिसे 2017 में बंद करवाया गया। कोरोना के वक्त जब इलाके में इलाज की कमी महसूस हुई, तो तय किया गया कि यहां हेल्थ सेंटर बनेगा। अब ये जगह काशी के लोगों को इलाज भी देगी और शहर की गरिमा भी बढ़ाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हादसे में घायल विधायक फतेह बहादुर से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, इलाज की जानकारी ली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link