Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक ने खाया जिंदा चूजा, गले में फसने से हुई मौत..

अंबिकापुर, 16 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजे के फसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हुई और वो बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गले में फंसे चूजे को बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डाॅक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ तो डाॅक्टर भी हैरान रह गये। डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था।

ये भी पढ़ें:

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गये थे। बच्चे नहीं होने से वो तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें  सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, शव को घर से दूर खेत में फेंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link