Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर, 16 जनवरी 2025

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी। किसान बृजभान बिंझवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब दो घंटे तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। परिजनों का आरोप है कि बृजभान पर कर्ज का भारी बोझ था और वसूली के लिए कुछ लोग उसे रोज परेशान करते थे। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान बृजभान बिंझवार ने जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि कर्जदाताओं के दबाव और रोजाना की मानसिक प्रताड़ना से वह परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  मिल्कीपुर उपचुनाव : जनसभा में गरजे सीएम योगी… अखिलेश यादव और सपा पर हमलों की बौछार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link