Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : पिकअप गाड़ी का टायर फटाने से भीषण हादसा, 2 की मौत, 6 घायल

रायपुर, 8 फरवरी 2025

महासमुंद जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां बारात से वापस लौट रहे पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गई, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना पटेवा थाना क्षेत्र की बीते रात की बताई जा रही है, जहां पिकअप बरभाठा, पटेवा से उड़ीसा बारात गई हुई थी, जहां से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी, उसी दौरान झलप इलाके में बरेकेल कला नरतोरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल मे उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण ये हादसा हुई है, घटना की मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव भेजवाया, इधर पुलिस मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर तरुण पांडेय ने खुद को राइफल से किया शूट, मौके पर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link