Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक जयन्ती और कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ, 15 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का सर्व-धर्म समभाव और सामाजिक सद्भाव का संदेश सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज में फैले आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में इस दिन का विशेष महत्व है।
भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों और वेदों की रक्षा की, जिससे सृष्टि के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर राक्षस का संहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है और जीवन में संतुलन और सद्भावना के महत्व को रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  डीजीपी का बड़ा बयान -- महाकुंभ में थी गड़बड़ी फैलाने की साजिश, यूपी पुलिस ने किया नाकाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link