Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी पुलिस कस्टडी में मृत मोहित पांडेय के परिवारजनों से मिले: की सहायता की घोषणा

लखनऊ, 28 अक्टूबरः
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
राजधानी लखनऊ में पुलिस कस्टडी में मृत कारोबारी मोहित पांडेय के परिवार को दस लाख रुपये, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है।

सोमवार को मोहित की मां तपेश्वरी देवी, पत्नी व बच्चों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सीएम योगी ने पीड़ित परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी सूरत में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के उपरांत मोहित की मां तपेश्वरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर वे लोग संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें:

मुलाकात के दौरान बख्शी का तालाब विधायक योगेश कुमार शुक्ल, पार्षद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।

ज्ञातव्य है कि लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस कस्टडी में मोहित पांडेय की 26 अक्टूबर को मौत हो गयी थी। विपक्षी दलों ने भी इस मामले को उठाया था और पुलिस पर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें  आवारा जानवरों से फसल बचाने किसान बना 'भालू', अनोखे तरीके से कर रहा रखवाली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link