PoliticsUttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने दाखिल किया नामांकन पत्र

अयोध्या, 15 जनवरी 2025:

यूपी के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले अजीत ने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर और सरयू तट पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद अजीत ने अपने पिता एवं सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव समेत कई नेताओं के साथ कचहरी पहुंचकर दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है। भाजपा प्रत्याशी बाहरी हैं। दावा किया कि सपा बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेगी।

भाजपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र

भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने नामांकन पत्र ले लिया है। उन्होंने नामांकन पत्र के चार सेट लिए हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रभान 17 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : किसानों ने फिर घेरा नगर निगम मुख्यालय, गेट बंद मिला तो सड़क पर बैठकर प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link