Uttarakhand

देहरादून में सीएम धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, बोले… समाज को जागरूक करने वाली फिल्म

विधायक व अन्य नेताओं ने भी देखी फिल्म, मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को सोचने और सतर्क रहने के लिए करती हैं प्रेरित

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 मार्च 2026:

उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के एक मॉल में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को सोचने और सतर्क रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है। उनके अनुसार यह कदम समाज में समानता, पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 6.21.45 PM

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किया गया है। इससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे समाज में हो रही घटनाओं के प्रति जागरूक रहें। सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button