Uttarakhand

उत्तराखंड: कंडारा में प्रशासन ऑन द स्पॉट… लोगों को मिला तुरंत समाधान, जानिए कितनी सुलझीं समस्याएं

कंडारा न्याय पंचायत में आयोजित प्रशासन गांव की ओर शिविर में लोगों की शिकायतें सुनी गईं, 23 में से ज्यादातर मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ और सैकड़ों ग्रामीणों को सरकारी सुविधाएं मिलीं

योगेंद्र मलिक

पौड़ी, 21 जनवरी 2026:

उत्तराखंड की धामी सरकार के नेतृत्व में चल रहे कार्यक्रम ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विकासखंड पौडी की न्याय पंचायत कंडारा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। आज हुए इस शिविर में राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री रमेश सिंह गडिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोडना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा।

राज्यमंत्री ने योजनाओं को बताया आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

ये भी पढ़ें:

शिविर को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री रमेश सिंह गडिया ने कहा कि ऐसे शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पडे।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-21 at 6.10.02 PM

23 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान

न्याय पंचायत कंडारा में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 23 शिकायतें दर्ज कराई गईं। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने बताया कि शिविर में बिजली, पेयजल, घेरबाड सहित विभिन्न विभागों से जुडी समस्याएं सामने आईं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

387 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लगभग 387 ग्रामीणों को अलग अलग सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके साथ ही 16 लोगों ने विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। शिविर में ज्येष्ठ प्रमुख अर्चना तोपाल, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंडारा कुसुम खंडूडी, उरेगी यशोदा देवी, निसनी संजय सिंह, ग्राम प्रधान कंडारा शांति देवी, कमेडा सुमन प्रसाद, डुबलिया सुरेश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सावन मेला : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 9 अगस्त तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link