Uttar Pradesh

नौ करोड़ की जीएसटी चोरी में चीनी महिला संग कंपनी का एमडी गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

मेरठ, 27 अगस्त 2025 :

यूपी के मेरठ जिले की कोर्ट में एक कम्पनी के एमडी और चीन की महिला नागरिक को पेश किया गया
दोनो पर नौ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने का आरोप है। आरोपियों को जीएसटी टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

बताया गया कि बुधवार को स्पेशल सीजेएम दुर्गेश नंदनी की अदालत में पेश होने वाले मैसर्स टेंन टेक एलइडी डिस्पले प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार व उसकी कारोबारी साथी चीन की युवती ऐलिस ली उर्फ ली टेंगली हैं।

विशेष लोक अभियोजक लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि जीएसटी की टीम ने आरोपित की फर्म मैसर्स टेंन टेक एलइडी डिस्पले प्राइवेट लिमिटेड के यहां जांच की थी। इस दौरान पता चला कि दोनों आरोपितों के द्वारा 9 करोड़ 19 हजार 87 रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। इसके बाद सभी दस्तावेज तैयार कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  ऑफ लाइन ट्रांसफर लिस्ट न जारी होने पर फूटा गुस्सा...निदेशालय में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link