Uttar Pradesh
एलएलबी छात्र की मौत: ढाई लाख उधार लेकर रिश्ता तोड़ा, छात्रा गिरफ्तार।

नोएडा,14 जनवरी 2025
नोएडा के सेक्टर-93 में एलएलबी छात्र तापस की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी सहपाठी छात्रा को गिरफ्तार किया है। तापस के परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने दोस्ती के नाम पर अलग-अलग बहाने से उससे ढाई लाख रुपये उधार लिए और फिर रिश्ता तोड़ दिया। घटना के दिन दोनों एक फ्लैट में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे, जहां उनका विवाद हुआ। इसके बाद तापस 7वीं मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस पूछताछ में छात्रा ने स्वीकार किया कि विवाद के कारण उसने तापस से बात करना बंद कर दिया था। पार्टी के दौरान तापस ने उससे बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। परिजन इसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।






