Uttarakhand

हिंदू नवसंवत्सर पर धामी ने जारी किया पंचांग, कहा…परंपरा से जुड़ेगी नई पीढ़ी

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग ने तैयार किया पंचांग, सचिव व महानिदेशक भी रहे मौजूद

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 19 मार्च 2026:

हिंदू नवसंवत्सर के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पंचांग का विमोचन किया। यह कैलेंडर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से तैयार किया गया है, जिसमें तिथि, वार, पर्व और धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी धार्मिक परंपराओं और आस्था के लिए खास पहचान रखता है। यहां की परंपराएं लोगों की जिंदगी और सामाजिक ढांचे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का जरिया बनेगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि इस पंचांग में साल भर के प्रमुख त्योहार, व्रत और खास दिन शामिल किए गए हैं, जिससे लोगों को सही जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही इसमें राज्य के प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों को भी जगह दी गई है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। यह कैलेंडर इस दिशा में मदद करेगा और लोगों को अपने त्योहारों और परंपराओं को समझने का मौका देगा। इस मौके पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  गढ़वाल के सहकारिता चुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link