Uttarakhand

स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन में हंगामा, 3 नर्सिंग अभ्यर्थियों ने पिया फिनायल, एक की हालत गंभीर

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन अचानक उग्र हो गया, प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से मुलाकात के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 23 जुलाई 2026:

देहरादून की यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के सरकारी आवास के बाहर बुधवार को चल रहे Nursing Protest के दौरान अफरातफरी मच गई। प्रदर्शन कर रही तीन नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया। पुलिस ने तीनों युवतियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां किरन रावत की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी दो अभ्यर्थियों की हालत फिलहाल स्थिर है।

मंत्री से मुलाकात के बाद बिगड़ा मामला

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिलने पहुंचा था। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर का आरोप है कि मुलाकात के दौरान उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुना गया। उनका कहना है कि कोई ठोस भरोसा नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में नाराजगी और बढ़ गई, जिसके बाद तीन युवतियों ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाकर एकता विहार स्थित धरना स्थल भेज दिया गया। हालांकि कुछ समय बाद अभ्यर्थी फिर से यमुना कॉलोनी पहुंच गए और प्रदर्शन दोबारा शुरू कर दिया।
dehradun-nursing-protest-health-minister-residence-suicide-attempt (2)

सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा

घटना के बाद यह भी सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें मांगों का समाधान नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट की भी पड़ताल की जा रही है।

लंबे समय से चल रहा है आंदोलन

नर्सिंग अभ्यर्थी काफी समय से वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लंबे समय से देरी हो रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार की घटना के बाद इस आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है, जबकि अस्पताल में भर्ती तीनों अभ्यर्थियों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी के फर्जी पीए को दबोचा...महिला को पार्टी में अहम पद दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button