CrimeUttar Pradesh

घरेलू कलह: बेटी व पत्नी की हत्या, दरवाजे पर कुंडी लगाकर फरार हुआ पति

मयंक चावला

आगरा, 4 जून 2025:

यूपी के आगरा जिले के थाना इरादत नगर के बर्थला गांव में घर के मुखिया ने बेटी और पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात को अंजाम देकर उसने घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाई और पड़ोसियों के जागने से पहले बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की वजह घरेलू कलह बताई का रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इरादत नगर के बर्थला गांव में सराफा व्यापारी कृष्णकांत अपने परिवार के साथ रहता था। घर में 12 साल की बेटी लाडो और पत्नी कृष्णा के साथ दो बेटे भी थे। दोनों बेटे अपने मामा के घर गए थे। गांव में तीन लोग ही घर पर थे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उसका एक पड़ोसी अपनी बाइक की चाबी लेने कृष्णकांत के घर पहुंचा था। उसने देखा कि घर की कुंडी बाहर से लगी हुई है। काफी खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वह हैरत में पड़ गया। वहां अंदर मां बेटी की लाशें पड़ीं थीं और कृष्णकांत नदारद था।

ये भी पढ़ें:

पड़ोसी ने इसकी सूचना गांव वालों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच पत्नी कृष्णा के सिर पर ईंट से वार किया गया है जबकि बेटी लाडो के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे जहर देने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि कृष्णकांत बाइक से भागा और घर से तमाम दस्तावेज भी ले गया है।

Advertisement

आरोपी कृष्ण कांत के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है और उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस ने मृतका कृष्णा के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें  आतंकवादी होने के शक में रोकी आम्रपाली एक्सप्रेस... जिस पर था संदेह वह निकला अग्निवीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link