Uttar Pradesh

सर्जरी में डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ा 9.5 इंच पाइप, क्लाउड नाइन अस्पताल पर केस

नोएडा,8 नवंबर 2024

नोएडा के क्लाउड नाइन अस्पताल में एक महिला के पेट में सर्जरी के दौरान 23 सेंटीमीटर लंबा पाइप छोड़ने का मामला सामने आया है। महिला ने 2 फरवरी 2023 को गर्भाशय फाइब्राइड रिमूवल सर्जरी कराई थी, जिसे डॉक्टर इला गुप्ता और उनकी टीम ने किया था। सर्जरी के बाद पेट में ड्रेन बैग लगा था, जो चार दिन बाद निकलना था, लेकिन पाइप छोड़ दिया गया। सात महीने बाद जब महिला ने दूसरी अस्पताल में जांच कराई, तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अब अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सर्जरी के बाद पेट में लगातार दर्द की शिकायत के बावजूद डॉक्टरों ने किरन के दर्द को अनदेखा किया। डिस्चार्ज के बाद भी दर्द जारी रहा, लेकिन डॉक्टरों ने इसे मांसपेशियों का दर्द बताते हुए इलाज टाल दिया। 6-7 महीने बाद, जब दर्द ठीक नहीं हुआ, तो किरन ने मैक्स अस्पताल में जांच कराई, जहां अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन से पता चला कि उनके पेट में एक पाइप छोड़ दिया गया था, जिसके बाद 9 अक्टूबर 2023 को उन्हें दूसरी सर्जरी करानी पड़ी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लंबे इंतजार व संघर्ष के बाद राहत : UP के एडेड स्कूलों के 1549 टीचरों को मिला मनचाहे ट्रांसफर का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button