Uttar Pradesh

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने धूमधाम से मनाया छठ महापर्व, उठाई फलों की टोकरी

लखनऊ 8 नवंबर 2024:

छठ महापर्व पर शुक्रवार सुबह नदी तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी धूमधाम से महापर्व मनाया।

मूल रूप से बिहार के सिवान के रहने वाले डीजीपी प्रशांत कुमार लखनऊ के गोमतीनगर में छठ महापर्व में शामिल हुए। इस दौरान वह पूजन सामग्री व फलों की टोकरी सिर पर रखकर जाते दिखे।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि महापर्व छठ आस्था और समर्पण का महासंगम है। गहरी भावनात्मक और सांस्कृतिक कड़ी का प्रतीक है। यह पर्व भारत की संस्कृति और परम्पराओं का अनमोल हिस्सा। छठ महापर्व हमे एकता, प्रेम और सहयोग का संदेश देता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  चॉकलेट और आशीर्वाद से जीते बच्चों के दिल, गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की आत्मीय मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link