Uttarakhand

EPFO की ‘संवेदना सेल’ का शुभारंभः भागदौड़ से छुटकारा, तेजी से होगा मृत्यु दावों का निपटारा

देहरादून स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय की पहल, 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान व 7,74,377 अंशदायी सदस्य हैं जुड़े, लाभार्थियों को मृत्यु दावा एक ही दिन में उपलब्ध कराने की कोशिश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 जुलाई 2026ः

देहरादून स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को ‘संवेदना सेल’ का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से अब मृत्यु दावों का तेजी से और संवेदनशील तरीके से निपटारा होगा। साथ ही लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस अवसर पर अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने कहा कि यह पहल लाभार्थियों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहानुभूतिपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 अंशदायी सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं। प्रदेश में प्राप्त सभी दावों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यालय हितधारकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। अजय के. मेहरा ने बताया कि यह सेल ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई योजनाओं के अंतर्गत आने वाले सभी मृत्यु दावों के लिए एकल संपर्क केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से दावों का व्यवस्थित, त्रुटिरहित और संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाएगा, जिससे मृतक आश्रितों को अनावश्यक प्रक्रियाओं का सामना न करना पड़े। इस नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थियों को मृत्यु दावा एक ही दिन में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इस मॉडल को पूरे जोन के अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपरेशन पिंक चलाने पर आईपीएस श्वेता प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button