Uttar Pradesh

रोड पर फर्राटा भर रही वैन में भड़की आग…दूल्हे के पिता व भाई समेत आठ झुलसे

महोबा, 12 मई 2025:

यूपी के महोबा जिले से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही बारात में शामिल एक वैन में आग लग गई। किसी को भागने का मौका तक नहीं मिला। वैन में सवार दूल्हे के पिता समेत आठ लोग झुलस गए। सभी को मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया है।

आग लगने के बाद रोड किनारे खाई में पलट गई वैन

ये भी पढ़ें:

महोबा की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी रामसेवक बाल्मीकि के बेटे कालीचरण की बारात मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के रानीपुर कैमाहा जा रही थी। बारात में कई वाहन शामिल थे। इसी में एक वैन पर दूल्हे का पिता और सात अन्य लोग सवार होकर निकले थे। वैन थाना महोबकंठ के तेइया गांव के पास देर रात पहुंची थी कि अचानक उसमें आग भड़क उठी। ड्राइवर गाड़ी रोकता और लोग बाहर निकलते इससे पहले ही लपटों ने वैन को घेर लिया। घबराया ड्राइवर संतुलन खो बैठा और वैन कई पलथे खाकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

Advertisement

जलती वैन से ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला, मेडिकल कालेज झांसी में चल रहा इलाज

अंदर बैठे लोग जलती हुई वैन में फंसे रह गए। चीख पुकार सुन लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की मदद से बारातियों को बाहर निकाला गया। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक सभी यात्री बुरी तरह झुलस गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट व इंजन हीट होना बताया जा रहा है। झुलसे लोगों में दूल्हे का पिता रामसेवक, बड़ा भाई रमेश, सनी पासवान,, जयहिंद, कैमरामैन विपिन राजपूत, ड्राइवर जगत सिंह यादव जगदेव और मुन्ना पासवान (45) शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज झांसी में सभी घायलों की हालत गंभीर बनी है।

ये भी पढ़ें  UP बजट सत्र की शुरुआत पर मायावती का वार : राज्यपाल के भाषण में जनहित की ‘जमीनी सच्चाई’ नदारद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link