Uttar Pradesh

सावन का पहला दिन : गोरखनाथ मंदिर में गूंजे महामंत्र…सीएम ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 11 जुलाई 2025:

भगवान शिव की आराधना के पवित्र माह सावन के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ शुक्रवार की सुबह रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से विश्व कल्याण और नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल में स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। उन्होंने विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प सहित तमाम पूजन सामग्री देवाधिदेव को अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।

ये भी पढ़ें:

मठ के आचार्य व पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने भोलेनाथ को शीश नवाकर प्रदेशवासियों के लिए शांतिमय जीवन की मंगल कामना की।

ये भी पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट बदलेगा यूपी का आर्थिक नक्शा... खेती से कारोबार तक मिलेगा सीधा फायदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link