Uttarakhand

देहरादून-मसूरी रोड पर नए पुल का शिलान्यास… अब डबल लेन से मिलेगा राहत भरा सफर

पुराना पुल आपदा में हुआ था खराब, फिलहाल वैली ब्रिज से चल रहा ट्रैफिक, करीब 12 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक पुल, पैदल चलने वालों के लिए भी खास इंतजाम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 मई 2026:

देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर शिव मंदिर के पास नए स्थायी डबल लेन पुल के निर्माण की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इसका शिलान्यास किया। यह पुल करीब 12 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर आवाजाही ज्यादा सुरक्षित और आसान हो सकेगी।

मंत्री ने कहा कि देहरादून-मसूरी रोड पर्यटन, स्थानीय लोगों की आवाजाही और इमरजेंसी सेवाओं के लिए बेहद अहम है। यही वजह है कि इस पुल को मसूरी की लाइफलाइन माना जाता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि काम तय समय के भीतर पूरा हो और क्वालिटी से कोई समझौता न हो।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-05 at 4.23.25 PM

Advertisement

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के मुताबिक, राज्य योजना के तहत राज्य मार्ग संख्या-1 पर किलोमीटर 18 पर यह पुल बनाया जाएगा। यहां पहले सिंगल लेन पुल था जो अब क्षतिग्रस्त हो चुका है। उसकी जगह 60 मीटर स्पान का डबल लेन स्टील बॉक्स सेतु तैयार किया जाएगा। परियोजना में पाइल फाउंडेशन, आरसीसी एबटमेंट, स्टील गर्डर संरचना के साथ 7.50 मीटर चौड़ा टू-लेन कैरिज वे बनेगा। दोनों तरफ 3-3 मीटर चौड़े फुटपाथ, मजबूत रेलिंग और क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल होंगी। इस पुल को 21 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि 2025 की आपदा में यहां का पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा था। बाद में राहत के तौर पर यहां वैली ब्रिज बनाया गया, जिससे फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ज्योति कोटिया, सुंदर सिंह कोठाल, वंदना बिष्ट, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कुशीनगर में धर्मस्थल पर हमला: महंत को पेड़ से बांधकर पीटा, जटाएं काटी और की लूटपाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link