Ho Halla SpecialReligious

गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला: सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,6 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर आयोजित खिचड़ी मेले के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 5 जनवरी से मंदिर परिसर में खिचड़ी मेला थाना और 5 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। CCTV कैमरों और 24×7 कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले में शामिल होंगे और तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं।

सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण

ये भी पढ़ें:

• मुख्य मंदिर गेट पर थाना, 5 अस्थायी पुलिस चौकियां और खुफिया निगरानी।
• पॉलीथीन और सिंगल-यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित।
• RRR सेंटर और वेस्ट टू वंडर आर्टिफैक्ट्स स्थापित।
• 100+ डस्टबिन और कपड़ा बैग वेंडिंग मशीन।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

• 14 पार्किंग स्थल, कैंप कार्यालय और मोबाइल टॉयलेट।
• पिंक टॉयलेट और जल आपूर्ति के लिए 25 अस्थायी हैंडपंप।
• फूलों और लाइट से सजे सेल्फी पॉइंट और स्वागत द्वार।

गोरखनाथ मंदिर परिसर पूरी तरह सज चुका है और अंतिम तैयारियां जारी हैं।

ये भी पढ़ें  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर योगी सरकार ने किया जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link