Uttar Pradesh

गोरखपुर : कांग्रेस के कई नेता घरों में नजरबंद… जाने वाले थे गीडा क्षेत्र के पीड़ितों से मिलने

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 8 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में हुई हत्या व आगजनी के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस के नेताओं को रविवार सुबह पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया।

मालूम हो कि गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हत्या और आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इस घटना के पीड़ितों से मिलने रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जाने वाला था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। उनके घरों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

इन नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा

घरों में नजरबंद किए जाने वालों में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोरखपुर निर्मला पासवान, जितेंद्र पांडेय पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र चौरी चौरा, मनोज यादव पूर्व प्रत्याशी सहजनवा, सोनिया शुक्ला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, स्नेहलता गौतम चौरी चौरा, रजनी देवी विधानसभा क्षेत्र खजनी, शबिहा महिला कांग्रेस गोरखपुर महानगर, देवेंद्र निषाद विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण बेलीपार, राजकुमार यादव बेलीपार आदि शामिल हैं।

इस कार्रवाई पर निर्मला पासवान ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। पुलिस के बल पर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

ये भी पढ़ें  SSP ऑफिस में जूतमपैजार करने वाले सिपाही और दारोगा सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link