Uttar Pradesh

गोरखपुर : नेपाल में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 16 जुलाई 2025:

नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी और खो-खो प्रतियोगिता में भारत की ओर से भाग लेने वाली हरियाणा की महिला हॉकी खिलाड़ियों और गोरखपुर के खो-खो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत का परचम लहराया। बुधवार को जब ये विजेता खिलाड़ी गोरखपुर पहुंचे तो शास्त्री चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ इन खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि ये खिलाड़ी देश का गौरव हैं। इनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने नेपाल में अपने दमदार खेल से विरोधियों को मात दी, वहीं गोरखपुर के युवा खो-खो खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। समाजसेवियों ने इस अवसर पर कहा कि आज बेटियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं। जिन्हें कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रखा जाता था, उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत ने खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं का मनोबल और उत्साह बढ़ाया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें  नारी सम्मान पर सियासत तेज : अजय राय का मोदी पर वार, बोले... PM करते हैं दिखावा

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link