Uttar Pradesh

गोरखपुर : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बदहाल! रिक्रूट महिला सिपाहियों का प्रदर्शन, एक प्रशिक्षु हुई बेहोश

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 23 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर स्थित पीएसी बटालियन परिसर में प्रशिक्षण ले रहीं महिला रिक्रूट सिपाहियों ने बुधवार को व्यवस्थाओं की बदहाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से नाराज महिला सिपाहियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला प्रशिक्षु सिपाही बेहोश हो गई, जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीएसी वाहिनी में करीब 600 महिला सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उनमें अधिकांश का आरोप है कि कैंपस में न तो पर्याप्त बाथरूम हैं और न ही शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था। कई महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें खुले में स्नान करना पड़ रहा है। लाइन में लगकर बाथरूम का इंतजार करना पड़ता है।

Advertisement

महिला रिक्रूट्स ने यह भी बताया कि उन्हें अक्सर दुर्व्यवहार और उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की अनदेखी से क्षुब्ध होकर कई महिला प्रशिक्षु बुधवार को सड़क पर उतर आईं और जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की।

गौरतलब है कि गत दिनों यूपी भर में चयनित महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई है। गोरखपुर की इस बटालियन में चल रही ट्रेनिंग में व्यवस्थाओं की पोल खुलने से सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर अब तक कोई अधिकारी खुलकर बयान नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट : टेक ऑफ से पहले आई गड़बड़ी, विमान से उतरे 120 पैसेंजर, काटा हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link