Uttarakhand

गुंजन हत्याकांड के बाद उबाल… पुलिस मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन, सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

देहरादून के मच्छी बाजार में युवती गुंजन की दिनदहाड़े हत्या से शहर में आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में बोबी पंवार के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 फरवरी 2026:

उत्तराखंड में देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में 31 जनवरी को युवती गुंजन की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। व्यस्त बाजार में गुंजन का गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि मुख्य कोतवाली घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद थी। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जघन्य घटना के विरोध में पूर्व बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बोबी पंवार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

ये भी पढ़ें:

बोबी पंवार पहले उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़े रहे हैं, उन्होंने सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और बेरोजगारी के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “पुलिस हाय हाय, महिलाओं की सुरक्षा दो” जैसे नारे लगाए और पुलिसकर्मियों के पुतले फूंके।

Advertisement

खतरे की आशंका के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले गुंजन ने खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हत्या के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने बाजार की दुकानें बंद करा दीं और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। हालात को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने भी मामले की तेज जांच के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ा डर

देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में हाल के दिनों में महिलाओं की लगातार हत्याओं से लोगों में भय का माहौल है। बोबी पंवार ने चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोग सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़, सीएम ने कहा...भरोसा रखें, शिकायतें निपटाना सरकार की जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link