Delhi

पिज्जा की एक स्लाइस के लिए चली गोलियां, देवरानी-जेठानी का खूनी खेल..

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2024

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में पिज्जा बांटने को लेकर बवाल इतना बढ़ा कि एक महिला को उसके रिश्तेदार ने ही गोली मार दी। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला को बहस के बाद जिस शख्स ने कथित तौर पर गोली मारी वह उसी की जेठानी का भाई था। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात हुई इस घटना के सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।


‘पूरे परिवार के लिए पिज्जा लाया था जीशान’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब GTB अस्पताल से सीलमपुर पुलिस थाने को सूचना मिली कि सादमा नाम की एक महिला को गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता के पति का भाई जीशान बुधवार को पूरे परिवार के लिए पिज्जा लाया था। उसने अपने छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा सहित परिवार के सभी लोगों को पिज्जा दिया।’

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  कल से बदलेंगे नियम: टैक्स, GST से लेकर गैस-दवाओं तक असर...जानें जेब पर क्या पड़ेगा फर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link