Haryana

हरियाणा : गुरुग्राम में सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूंदकर नर्स ने की आत्महत्या

गुरुग्राम, 3 मई 2025

हरियाणा  के गुरूग्राम में एक 27 वर्षीय एक मेडिकल अटेंडेंट ने शुक्रवार सुबह सेक्टर 50 स्थित एक हाउसिंग सोसायटी की 13वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

माामले में पुलिस ने बताया कि रवि को तीन दिन पहले एक एजेंसी के माध्यम से नर्स को एक बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल के लिए काम पर रखा गया था। सोहना रोड स्थित पार्क व्यू सोसायटी निवासी रवि गुलाटी ने अपनी गवाही में कहा कि उन्होंने अपने 83 वर्षीय ससुर की देखभाल के लिए तीन दिन पहले इंडो ग्लोबल होम केयर एजेंसी के माध्यम से बरेली निवासी रवि को मेडिकल अटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया था।

गुलाटी ने बताया, “रवि ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सोसायटी की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने बताया कि रवि का शव शवगृह में रख दिया गया है और उसके परिवार के पहुंचने पर उसे उन्हें सौंप दिया जाएगा। सेक्टर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सत्यवान ने कहा, “आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमने बरेली में उसके परिवार को सूचित कर दिया है।”

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  हरियाणा : मोबाइल से पैसा कमाना शख्स को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने करीब 35 लाख की लगाई चपत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link