Uttar Pradesh

बाइक लोन की किस्त नहीं मिली तो फाइनेंस कर्मी ने रखी बेटी से शादी करवाने की शर्त

लखीमपुर खीरी,17 फरवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक फाइनेंस कर्मी के खिलाफ अनोखा केस दर्ज हुआ है। उस पर आरोप है कि उसने बाइक के लिए लोन लेने वाले व्यक्ति से किस्त न मिलने पर बेटी से शादी कराने का प्रस्ताव रख दिया। पिता ने कॉल रिकार्डिंग व तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है।

पीड़ित पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, फाइनेंस कर्मी फरार

भीरा थाना में दर्ज हुए इस मुकदमे में पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने फाइनेंस पर बाइक खरीदी थी। आखिरी किस्त देने में थोड़ा समय लग गया तो फाइनेंसकर्मी आहीम खान ने उसे फोन किया। फोन पर आहीम ने उसे पहले अपमानित किया फिर कहा कि ठीक है आखिरी किस्त वो खुद भर देगा। तुम अपनी बेटी से मेरी शादी करवा दो। ऐसा न होने पर उसने हमले की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग की ऑडियो क्लिप भी दी है। भीरा थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  चाइनीज मांझा: बनारसी परंपरा पर मंडराता एक खतरनाक साया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link