Uttar Pradesh

आगरा में शादी का झांसा देकर ठगी, बेहोश कर नकदी-जेवर ले उड़ी पत्नी

मयंक चावला

आगरा,16 मई 2025:

आगरा में शादी के नाम पर एक और ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसुमा ने जयप्रकाश धाकरे पर बेटे रिंकू को शादी के झांसे में फंसा कर ठगने का आरोप लगाया है। शादी के नाम पर ठगी करने वाला कई संगठित गिरोह आगरा में सक्रिय है।

थाना एतमाद दौला क्षेत्र के सीता नगर की रहने वाली कुसुमा ने बताया कि उसका बेटा रिंकू पेटीज का ठेला लगाता है। उसकी मुलाकात जयप्रकाश से हुई थी। उसने एक गरीब लड़की से शादी कराने का झांसा दिया और खर्च के नाम पर एक लाख तीस हज़ार रुपये ले लिए। रिंकू ने रकम दे दी। फिर जयप्रकाश ने उसकी शादी आतिमा नामक युवती से कर दी। शादी में लड़की के कथित मामा हुआ और फूफा भी मौजूद थे, जो बाद में फर्जी निकले। आतिमा के दस्तावेज मिर्जापुर के पते पर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

माँ कुसुमा के अनुसार शादी के बाद आतिमा ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर कुसुमा और रिंकू को बेहोश कर दिया। घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद,सोने की अंगूठी, चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। होश आने पर जब परिजनों को सच का पता लगा तो उनके होश उड़ गए। क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हो पाया है।

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में लगी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ : कांग्रेस का सरकार पर हमला, अजय राय ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link