Uttar Pradesh

आगरा-जयपुर हाईवे पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल

आगरा,4 जनवरी 2025

आगरा-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार रात घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग घायल हो गए और एक यात्री की मौत हो गई। घटना महुअर पुल पर करीब 1.30 बजे हुई, जब विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। तेज कोहरे और गाड़ियों की गति अधिक होने के कारण कई वाहन पलट गए और सड़क पर सामान बिखर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और गाड़ियों में फंसे लोगों को क्रेन से बाहर निकाला।

शुक्रवार रात तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जिससे कोहरा अधिक घना हो गया। इसी दौरान शनिवार सुबह आगरा-कलकत्ता मार्ग पर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  रोहित शर्मा की टीम में खेलने का सपना दिखाकर युवक से 8 लाख की ठगी, कोच समेत 4 पर केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link