“महाकुंभ में कांटे वाले बाबा गिड़गिड़ाए, लड़की की करतूत पर सोशल मीडिया पर बवाल”

प्रयागराज,21 जनवरी 2025
महाकुंभ मेला में कांटे वाले बाबा इन दिनों श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, जो कांटों पर लेटकर भक्ति में लीन रहते हैं। बाबा का दावा है कि वह पिछले 50 वर्षों से कांटों की सेज पर लेटे हुए हैं, और उनका यह अनोखा तरीका उन्हें खास पहचान दिला रहा है। हाल ही में बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की ने उनसे पैसे मांगने की कोशिश की। लड़की ने कहा कि बाबा को पैसों की जरूरत नहीं है और उन्हें पैसे देने चाहिए, इस पर बाबा असहाय नजर आए और उनसे लगातार बहस करती रही। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।
वीडियो में देखा गया कि कांटे वाले बाबा जमीन पर बैठे हुए थे और दान के पैसे समेट रहे थे, जब लड़की ने उनसे पैसों की मांग की। बाबा ने अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि उनके घर में बच्चे हैं, लेकिन लड़की नहीं मानी और बहस करती रही। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना का विरोध करते हुए यूपी पुलिस से लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






