Ayodhya

रामनगरी में योगी ने दर्शन-पूजन कर प्रभु को नवाया शीश…राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां परखीं

19 मार्च को अयोध्या आ रहीं हैं राष्ट्रपति, सीएम ने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन कर अफसरों के साथ बैठक की, समीक्षा में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जाना हाल

अयोध्या, 12 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने के बाद वह सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अफसरों के साथ बैठक

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने 19 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर के पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-12 at 1.41.41 PM

Advertisement

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था पर खास जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

बता दें कि 19 मार्च को होने वाले नवसंवत्सर समारोह में राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, मां अमृतानंदमयी, दक्षिण भारत के धर्मगुरु डॉ. वीरेंद्र हेंगड़े आदि सम्मिलित हो रहे हैं। आयोजन में कम समय शेष होने के कारण ट्रस्ट ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।

ये भी पढ़ें  इटावा: मेले में हिंडोला टूटा, झूले की बोगी गिरने से 5 लोग घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link