Sports

Test Series : चोट ने रोका साई सुदर्शन का सफर, टीम इंडिया में सरफ़राज़ को मिला मौका

पैर के अंगूठे की चोट से उबर रहे साई सुदर्शन, BCCI मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी, 15 अगस्त से गाले में शुरू होगी भारत-श्रीलंका Test Series, वापसी की खुशी में सरफराज ने पिता के साथ शेयर की तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क, 10 अगस्त 2026:

भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफ़राज़ खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चयन समिति ने यह फैसला BCCI मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर लिया है।

मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर लिया फैसला

साई सुदर्शन इस समय बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। उनके दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या सामने आई थी। मेडिकल टीम के मुताबिक उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है, लेकिन पूरी तरह फिट होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं माना गया।

गाले रवाना होने से पहले टीम से जुड़ेंगे सरफ़राज़

सरफ़राज़ खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। वह पहले टेस्ट से पहले कोलंबो पहुंचकर टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 से गाले में खेला जाएगा। करीब दो साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की खबर मिलते ही सरफराज खान ने इसे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया की ट्रेनिंग किट में अपनी फोटो शेयर की।
ind-vs-sl-test-series-sai-sudharsan-ruled-out-sarfaraz-khan-replaces-him (2)

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफ़राज़ खान

ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियन ओपन में आया भारतीय तूफ़ान! दूसरे राउंड में तीन शटलर…अब आगे क्या होगा?

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button