Uttar Pradesh

हादसे को न्यौता : जोपा-रामपुर पीपा पुल….. खिसकती लोहे की चादरें और लापरवाह सिस्टम!

संतोष देव गिरि
मिर्जापुर,19 मई 2025:

यूपी के मिर्ज़ापुर के छानबे विकास खंड क्षेत्र के जोपा-रामपुर घाट पर गंगा नदी पर बना पीपा पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस पुल की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। पुल पर लगी लोहे की चादरें और लकड़ियां इधर-उधर खिसक चुकी हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में पुल पार करना बेहद खतरनाक हो चुका है। खासकर पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह पुल जानलेवा साबित हो सकता है। बावजूद इसके, संबंधित विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों के अनुसार यह पुल भदोही और मिर्जापुर को जोड़ता है और करीब 40 से 50 गांवों के हजारों लोग इसी के सहारे आवा-जाही करते हैं।

इस संबंध में जब विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने माना कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लोहे की चादरें खिसक जाती हैं, लेकिन उन्हें समय-समय पर ठीक कराया जाता है। फिर भी ज़मीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल की शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  चंद्रशेखर आजाद ने बलवीर जाटव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सचिव और कानपुर प्रभारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link