Sports

IPL 2026: पहले राउंड का शेड्यूल जारी…28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक और 12 अप्रैल को खेले जाएंगे दो मुकाबले, क्रिकेट लवर्स अभी से जोश में

स्पोर्ट्स डेस्क, 12 मार्च 2026:

आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम एक साथ घोषित नहीं किया गया है। वजह यह है कि इसी दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बोर्ड के मुताबिक चुनाव की तारीखें तय होने के बाद आईपीएल के बाकी मैचों का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

28 मार्च से होगा टूर्नामेंट का आगाज

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। पहले चरण में 20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 शहरों बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद में आयोजित होंगे। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले भी रखे गए हैं।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 1.10.07 PM (1)

Advertisement

अलग अलग शहरों में होंगे टीमों के होम मैच

सीजन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पांच होम मैच बेंगलुरु में और दो रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स के चार मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और तीन मैच धर्मशाला में होंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार होम मैच खेलेगी।

इकाना में 1 अप्रैल को लखनऊ व दिल्ली की भिडंत

आईपीएल 2026 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला 1 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच को लेकर लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 1.10.07 PM

12 अप्रैल को पंजाब व गुजरात की टक्कर

इकाना स्टेडियम में ही दूसरा मुकाबला 12 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

देखें पूरी लिस्ट :

ये भी पढ़ें  FIFA : Germany और Netherlands बाहर, Paraguay-Morocco ने Penalty Shootout में रचा इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link