Lucknow City

लखनऊ के नगराम से मिला था ऑर्डर…ओडिशा से आ रहा एक करोड़ का गांजा बरामद

एसटीएफ और निगोहां पुलिस ने की कार्रवाई, डीसीएम से 775 किलो अवैध गांजा बरामद, 31 बोरियों में भरा था माल, लखनऊ से कई जिलों में होती सप्लाई, एक तस्कर गिरफ्तार

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 12 मार्च 2026:

एसटीएफ लखनऊ और निगोहां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात बड़ी मात्रा में अवैध गांजा पकड़ा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक डीसीएम से करीब 775 किलो गांजा बरामद किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के बाकी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई डीसीएम

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना है। इसी इनपुट पर एसटीएफ और निगोहां पुलिस ने नगराम मोड़ के आगे बुधवार रात चेकिंग अभियान शुरू किया और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी। इसी दौरान डीसीएम (UP71AT3380) वहां पहुंची। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर आगे क्रॉसिंग के पास अपनी जीप लगाकर डीसीएम को रोक लिया।

Advertisement

31 बोरियों में मिला 775 किलो गांजा

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 31 बोरियां मिलीं। इनमें 775 पैकेट पाए गए, जिनमें करीब 775 किलो गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से फतेहपुर निवासी कौशल कुमार 22 को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और 210 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

ओडिशा से नगराम लाकर यूपी में होनी थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई गई थी और इसे उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक यह माल नगराम इलाके में रहने वाले मयंक गुप्ता के पास पहुंचाया जाना था, जहां से इसे आगे अलग अलग जगहों पर भेजा जाता।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस के अनुसार इस तस्करी में समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता, मयंक कुमार गुप्ता, रविंद्र जायसवाल उर्फ रविंद्र और सैय्यद दावर अलवी समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  कपूरथला युवा व्यापार मंडल को मिली नई टीम, पंकज अध्यक्ष और डॉ. संजय चेयरमैन घोषित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link