CrimeJharkhand

झारखंड : जमीन विवाद में भाई को मार थाने पहुंचे चचेरे भाई, पुलिस से बोले उसे मार दिया हमें गिरफ्तार कर लो

खूंटी, 11 अप्रैल 2025

झारखंड में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके दो चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। अपने 35 वर्षीय चचेरे भाई की हत्या करने के बाद दो आरोपियों में से एक ने पुलिस थाने जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया। यह घटना शुक्रवार को झारखंड के खूंटी जिले के गदामदा गांव में घटी।

डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि शुक्रवार को दो सगे भाइयों ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गंगू मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद एक आरोपी बुधु मुंडा खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और उसे गिरफ्तार करने की मांग की।

उसने पुलिस से कहा, “मैंने गंगू मुंडा को मार डाला है। कृपया मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।” आरोपी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

तीनों भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार की सुबह गंगू मुंडा गांव से सटे तालाब में नहाने गया था। उसी दौरान बुधु और अच्चू मुंडा मौके पर पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

मृतक की गर्दन और माथे पर कई बार वार किए गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अर्चू फरार है और उसकी तलाश जारी है।

डीएसपी वरुण रजक ने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें  छोटे जिलों के अस्पताल अब संभाल रहे क्रिटिकल केस... प्रसव व अन्य मामलों के रेफरल में आई कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button