National

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, 42 साल की उम्र में कहा अलविदा

मुंबई,28 जून 2025

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में उनका यूं अचानक चले जाना टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। शेफाली अपने बोल्ड लुक और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर थीं।

शेफाली को 2002 में आए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पहचान मिली थी। इस गाने ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था और वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानी जाने लगीं। इसके बाद वह सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं।

उनके निधन की खबर से फैन्स और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभी तक उनके अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  देश की सुरक्षा के लिए ISRO का बड़ा कदम, आने वाले 3 सालों में सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी के लिए 100-150 उपग्रह होंगे लॉन्च

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link