Uttar Pradesh

श्रम विभाग ने चलाया अभियान, पांच बाल श्रमिकों को आजाद कराया, संचालकों को दी नोटिस

अशरफ अंसारी

इटावा, 25 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जिले में शुक्रवार को बाल श्रम रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच बच्चे जोखिम वाली जगह पर काम करते मिले। इन्हें बाल श्रम से मुक्त कराकर प्रतिष्ठान के संचालक को नोटिस जारी की गई हैं।

इटावा में शुक्रवार को एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ कस्बे की आस-पास की दुकानों व रेलवे स्टेशन,आटोमोबाईल वर्कशाप आदि की चेकिंग की। पम्पलेट व पोस्टर चस्पा कर बालश्रम के बारे में आमजनता को जागरुक किया गया। अभियान के दौरान 5 बच्चे बाल श्रम में लिप्त मिले। इन्हें मुक्त कराने के साथ सभी प्रतिष्ठान के संचालक को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार पांडे द्वारा नोटिस भी दिया गया।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सांसद रवि किशन ने गुरुद्वारे में दी साहिबजादों को श्रद्धांजलि, वीर बाल दिवस पर किया नमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link