Uttar Pradesh

“ग्रेटर नोएडा में प्लॉट के लिए लॉटरी, सोशल मीडिया पर होगा सीधा प्रसारण”

नोएडा,27 दिसंबर 2024

ग्रेटर नोएडा में YEIDA की बहुप्रतीक्षित प्लॉट योजना के तहत 451 आवासीय भूखंडों का आवंटन शुरू हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-24 में यह लॉटरी प्रक्रिया इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित की गई। लॉटरी प्रक्रिया मैन्युअल लकी ड्रॉ के माध्यम से आवंटन समिति और पर्यवेक्षकों की देखरेख में की जा रही है। इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लॉटरी का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, Facebook, YouTube, और यूपी दूरदर्शन पर किया गया। यह योजना उन लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है जो एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे थे।

इस योजना के तहत लाखों लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन आवेदन प्रक्रिया के बाद 306 आवेदन खारिज कर दिए गए। लॉटरी में चयनित आवेदकों को 60 दिनों के भीतर प्लॉट की पूरी राशि जमा करनी होगी, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। यह स्कीम दिवाली के समय लॉन्च की गई थी और अब नए साल के मौके पर आवेदकों को उनके प्लॉट का तोहफा मिल रहा है। यह क्षेत्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे कनेक्टिविटी और सुविधाएं बेहतर होंगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में तैयार होगा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स पार्क...174 एकड़ में विकसित होगा मेगा प्रोजेक्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link