Lucknow City

लखनऊ एयरपोर्ट पर फिर बिगड़ा शेड्यूल, जानिए पिछले चार दिनों में इंडिगो की रद्द हुई कितनी उड़ानें

लखनऊ एयरपोर्ट पर आज चौथे दिन भी उड़ानें प्रभावित रहीं, कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द या देरी से उड़ीं। देशभर में इंडिगो ने 500 से ज़्यादा उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है

लखनऊ, 5 दिसंबर 2025:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी उड़ान सेवाएं सामान्य नहीं हो सकीं। लगातार चौथे दिन कई विमानों की समय-सारणी बिगड़ी रही। सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को अचानक रद्द करना पड़ा, जिसके बाद इस विमान की लखनऊ से वापसी उड़ान भी संभव नहीं हो सकी। इसी तरह आबुधाबी और शारजाह से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स भी या तो रद्द रहीं या घंटों की देरी से रवाना हो सकीं। इसके साथ ही जयपुर-लखनऊ की इंडिगो फ्लाइट 6E 1482 भी करीब एक घंटे तक प्रभावित रही।

e1278dc8-4258-4aeb-a74a-49daf7800937
lucknow-airport-indigo-flight-cancellations

सिर्फ आने वाली उड़ानें ही नहीं, बल्कि लखनऊ से प्रस्थान करने वाली 6 से ज्यादा फ्लाइट्स भी समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। देरी के कारण एयरपोर्ट पर भारी संख्या में यात्री जमा हो गए, जिससे टर्मिनल पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। कई यात्री नई समय-सारणी के इंतजार में घंटों फंसे रहे।

देशभर में एयर सर्विस पर सबसे बड़ा असर इंडिगो एयरलाइंस पर दिखाई दे रहा है। आज इंडिगो ने देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया। दिल्ली एयरपोर्ट से तो इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें ही निरस्त कर दी गईं। बेंगलुरु में 100 से अधिक और हैदराबाद में लगभग 90 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इस फैसले की वजह से हजारों यात्रियों की यात्राएं प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें:

इंडिगो की उड़ानें मंगलवार से ही लगातार रद्द हो रही हैं और चार दिनों में लगभग 1000 उड़ानें बंद करनी पड़ी हैं। DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने उड़ानों के संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी की थी, जिसके असर का सबसे बड़ा झटका इंडिगो को झेलना पड़ा है। लगातार रद्द हो रही उड़ानों ने एयर ट्रैवल को लगभग अस्त-व्यस्त कर दिया है और यात्रियों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें  Air India Pilot Suicide: मुंबई कोर्ट ने बॉयफ्रेंड को दी जमानत, उकसाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link