Uttar Pradesh

लखनऊ : तालाब में गिरी कार, हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत

लखनऊ, 1 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के नौबस्ता कला गांव में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार भेलू कला तालाब में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई।

रात में हुआ हादसा, सुबह ग्रामीणों ने देखी कार

इस हादसे की जानकारी शनिवार सुबह हुई। बताते हैं कि ग्रामीणों ने तालाब में डूबी कार देखी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया, जिसमें दो शव मिले।

ये भी पढ़ें:

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लखनऊ हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंसिल कुलदीप कुमार अवस्थी (40) और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर शशांक सिंह (37) के रूप में हुई।
छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : गोमती बैराज पुल पर कल से 15 जून तक आवागमन बंद! जानिए किधर से गुजरेंगे वाहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link