Lucknow City

T20 Cricket Match: शहीद पथ पर ट्रैफिक ‘आउट’, 3 बजे से रात 12 बजे तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज भारत-वेस्टइंडीज भिड़ंत, अहिमामऊ से 500 मीटर तक सवारी उतारने-बैठाने पर रोक, रोडवेज बसें और ई-रिक्शा शहीद पथ पर नहीं चलेंगे, वाहन चालकों के लिए पूरा रूट प्लान

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच के मद्देनजर दोपहर बाद 3 बजे से रात 12 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में मैच के समय शहीद पथ और आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

अयोध्या रोड से आने वालों के लिए बदला रास्ता

अयोध्या रोड की ओर से आने वाला सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहनों को कमता, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, लालबत्ती, करियप्पा, तेलीबाग, बाराबिरवा या इंदिरानगर चौराहा होते हुए किसान पथ से भेजा जाएगा।

कानपुर रोड से शहीद पथ जाने पर रोक

कानपुर रोड तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर, रायबरेली और अयोध्या रोड की ओर जाने वाला यातायात भी डायवर्ट रहेगा। वाहन बाराबिरवा, बंगलाबाजार, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा होते हुए किसान पथ का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

lucknow-india-west-indies-t20-match-traffic-diversion-shaheed-path (2)

Advertisement

भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट

सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ और अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें कबीरपुर तिराहे से किसान पथ की ओर भेजा जाएगा। वहीं सुल्तानपुर रोड से आने वाला सामान्य यातायात अमूल तिराहे से अहिमामऊ की ओर नहीं जा सकेगा। इसे लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ पर डायवर्ट किया जाएगा।

बस, ऑटो और ई-रिक्शा पर खास पाबंदी

मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज और अन्य बसों के साथ व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि निजी वाहन और किराये की टैक्सी व कार चल सकेंगी। सिटी बसें चलेंगी, लेकिन हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर नहीं रुकेंगी। ई-रिक्शा शहीद पथ और सर्विस रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे, जबकि ऑटो भी शहीद पथ पर नहीं चल सकेंगे।

अहिमामऊ के आसपास विशेष सतर्कता

वाहन चालकों को खास तौर पर ध्यान रखना होगा कि अहिमामऊ चौराहे के 500 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन से सवारी उतारना या बैठाना प्रतिबंधित रहेगा। अहिमामऊ से प्लासियो की ओर भी यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस रूट के वाहनों को एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा और ओवरहेड गोल चक्कर के रास्ते भेजा जाएगा।

हालांकि स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षित रूप से निकालने की व्यवस्था करेगी। इसलिए मैच के समय वाहन चालकों के लिए बेहतर होगा कि वे शहीद पथ से बचते हुए पहले से वैकल्पिक मार्ग तय करके निकलें।

ये भी पढ़ें  ग्रह-नक्षत्रों का असर... कहीं आधी रात जली होली, आज भी होगा दहन मगर रंग खेलने का दिन अटल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link