Lucknow City

Lucknow News : पिता का अंतिम संस्कार, उसी रात गूंजी बेटी की किलकारी, पति की याद में सिसक पड़ी मां

गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबकर दम तोड़ने वाले तीन युवकों में शामिल था हरिप्रसाद, अंतिम संस्कार के दिन रात में पत्नी श्यामवती ने सीएचसी में बेटी को जन्म दिया, पहले से है 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 24 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ जिले के सिसेंडी के जबरेला गांव में एक परिवार ने एक ही दिन जिंदगी के दो बिल्कुल अलग रंग देखे। गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबने से हरिप्रसाद की मौत हुई थी। जिस दिन शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया, उसी रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी श्यामवती ने एक बेटी को जन्म दिया। पर्व, नदी,मौत और नए जन्म से जुड़ा सच जिसने भी जाना पल भर को व्यथित हो गया।

दोपहर में उठी पिता की अर्थी, प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती थी पत्नी

गणेश विसर्जन के दौरान जबरेला के पास सई नदी में तीन युवक डूब गए थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश शुरू की। हादसे में हरिप्रसाद की जान चली गई। उनकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। दोपहर में परिवार और ग्रामीण हरिप्रसाद की अंतिम यात्रा लेकर निकले। भारी मन से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी दौरान उनकी गर्भवती पत्नी श्यामवती मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थीं।

ये भी पढ़ें:

lucknow-mohanlalganj-father-funeral-newborn-daughter-tragedy-story (2)

शाम को चिता जली, रात में बेटी ने जन्म लिया

हरिप्रसाद का अंतिम संस्कार होने के कुछ घंटे बाद रात करीब 12 बजे श्यामवती ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। परिवार के लिए यह पल खुशी लेकर आया, लेकिन उसी खुशी के साथ हरिप्रसाद के चले जाने का गम भी जुड़ा था। जिस समय परिवार हरिप्रसाद को अंतिम विदाई देकर गम में डूबा था, उसी दौरान अस्पताल में नवजात की पहली किलकारी गूंजी। बेटी के जन्म से परिवार खुश तो हुआ लेकिन मौत के गम ने किसी जश्न पर पानी फेर दिया। सब यही सोच रहे थे हरिप्रसाद जिंदा होता तो घर में लक्ष्मी आने पर कितना खुश होता।

नवजात को गोद में लेकर निहारती रही श्यामवती, परिवार के सामने जीविका का भी संकट

हरिप्रसाद के परिवार में पहले से 12 साल का बेटा है। उनकी 10 साल की बेटी निहालिका भी है। अब परिवार में एक और बेटी आई है। श्यामवती के लिए पति की मौत और बेटी के जन्म का यह समय बेहद भावुक रहा। गोद में नवजात को निहारती हुई श्यामवती पति की याद कर सिसकती भी रही। हरिप्रसाद मजदूरी के सहारे परिवार की जीविका चलाता था। अब उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानियों की चिंता भी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया है और प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘मसखरेपन’ पर आ गए हैं, कहिए तो फनी वीडियो भिजवा दूं

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link