UP Election 2027 : लग्जरी रथ में सफर, सत्ता में स्पेस पर तंज, अखिलेश के PDA रथ पर ये बोले राजभर
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का पीडीए रथ यात्रा पर हमला, हाइड्रोलिक ट्रॉली से बाहर आकर हाथ हिलाने पर उठाए सवाल, रथ की सुविधाओं को लेकर राजभर बोले- 2027 का सपना देखिए, 2032 तक संघर्ष कीजिए

लखनऊ, 25 सितंबर 2026:
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के PDA रथ यात्रा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर ने रथ की लग्जरी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि संघर्ष के नाम पर लग्जरी का फुल इंतजाम था, लेकिन सत्ता में स्पेस का इंतजाम नहीं हो पा रहा।
रथ की लग्जरी को बताया डाइव स्टार
ओपी राजभर ने एक्स पर अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा, ‘महाराज, आपका रथ तो एकदम डाइव स्टार है। ये बताइए कल रथ में बैठकर कितने दलितों और कितने पिछड़ों से आपने हाथ मिलाया?’ उन्होंने आगे लिखा, ‘दलितों पिछड़ों को हाथ लगाने से आप डरते हैं ना? छूत मानते हैं ना?’
हाइड्रोलिक ट्रॉली से बाहर आने पर सवाल
राजभर ने रथ की सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘रथ के नाम पर आप हॉलीवुड वाली वैनिटी वैन से चलिए या पहियों पर बने फाइव स्टार सुइट में घूमिए, उत्तर प्रदेश की दलित, अति पिछड़ी और गरीब जनता सत्ता में आपको कोई स्पेस नहीं देने वाली।’ उन्होंने लिखा, ‘कल देखा आपको। लक्ज़री रथ में सवार, हाइड्रोलिक ट्रॉली से निकलकर हाथ हिला रहे थे। संघर्ष के नाम पर लग्जरी का फुल इंतजाम था आपके पास, बस सत्ता में स्पेस का इंतजाम नहीं हो पा रहा। राजभर ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘2027 का सपना देखिए, 2032 तक संघर्ष कीजिए। उसके बाद भी कुछ होने नहीं वाला है।’
@yadavakhilesh जी!
महाराज, आपका रथ तो एकदम डाइव स्टार है। ये बताइए कल रथ में बैठकर कितने दलितों और कितने पिछड़ों से आपने हाथ मिलाया?
दलितों पिछड़ों को हाथ लगाने से आप डरते हैं ना? छूट मानते हैं ना?
रथ के नाम पर आप हॉलीवुड वाली वैनिटी वैन से चलिए या पहियों पर बने फाइव स्टार…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) September 25, 2026






