Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : बुरहानपुर में मवेशी काटने के आरोप में चार पर मामला दर्ज, 4 क्विंटल गोमांस जब्त

बुरहानपुर, 10 नबंवर 2024

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक घर से 4 क्विंटल गोमांस जब्त किया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस को यह पता चला कि गणपति नाका क्षेत्र के निवासी अफजल कुरेशी और चंदू कुरेशी गौवंश की हत्या और मांस बेचने में शामिल थे, जिसके बाद शुक्रवार को एक घर पर छापा मारा।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान कुरेशी भाग गए, पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं, पुलिस ने उपकरण जब्त किए और अफजल और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि गणपति नाका पुलिस स्टेशन ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान गाय का मांस और दो मारे गए बैल जब्त करने में सफलता हासिल की है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार लोगों के खिलाफ एमपी गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2024 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पति-पत्नी के झगड़े में घर से दूर लावारिस छूटी मासूम… पुलिस ने परिजनों को तलाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link