Uttar Pradesh
महाकुंभ : शिविर में फिर आग लगने से मचा हड़कंप… ऐसे तत्काल पाया गया काबू

महाकुंभ नगर, 20 जनवरी 2025:
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सोमवार को
आग लगने की घटना हुई। ये आग एक शिविर में लगी थी। धुआं उठते देख लोगों में हड़कंप मच गया। रविवार को हुए हादसे को देखते हुए लोग घबरा गए लेकिन आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
किन्नर अखाड़े के सामने के शिविर में लगी थी आग
ये आग मेला क्षेत्र के सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़े के सामने के एक शिविर में लगी थी। शिविर से सोमवार सुबह धुआं उठते देखा गया। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गए।
किसी तरह का कोई नुकसान नहीं
बताते हैं कि इससे पहले आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा के मुताबिक आग को बुझा दिया गया है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।






